February 23, 2026

मन में छिपी बुराई व पापों को छोड़ें, यही लेंट का संदेश

IMG-20260223-WA0005

बिरसानगर में वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा का समापन

जमशेदपुर : वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया के वर्षगांठ पर बिरसानगर गुडिय़ा मैदान में चले तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा के अंतिम दिन रविवार को मुख्य सभा की अध्यक्षता पास्टर मधु नायक ने की. इसकी शुरुआत पास्टर बिभु रंजन की प्रार्थना से हुई. तत्पश्चात बराक टीम ने परमेश्वर की स्तुति और आराधना की, जिसकी अगुवाई पास्टर शाऊल एवं भाई समीर ने की. तत्पश्चात निर्मित साहू एवं प्रेयर साहू ने एक मसीही क्वाली की प्रस्तुति दी. इस दौरान चेन्नई से आए आराधक पास्टर डेविड ने प्रभु यीशु मसीह के आदर में मसीही गीतों की आराधना स्तुति की.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएसपी भोला प्रसाद सिंह थे. उनका स्वागत भाई रौनक दास ने किया. उसके बाद पंजाबी गीत सिस्टर शेरॉन एवं ईशा ने प्रस्तुत किया. पास्टर जोसफ समुयेल ने परमेश्वर के जीवित कलाम का प्रचार किया. कहा कि आज मसीही जीवन में अपने अपने पापो से पश्चाताप करने की अति आवश्यकता है और यही इस चालीसा उपवास का मुख्य उद्देश्य है. हमे सिर्फ अपने भोजन का परित्याग नहीं करना चाहिए बल्कि उसके साथ अपने अंदर समाए हुए प्रत्येक बुराई एवं पापो को भी परित्याग करने की आवश्यकता है. यही एक मसीही विश्वासियों के लिए सच्चा लेंट का समय है. धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अभिषेक दास ने किया.
इसके आयोजन में वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया के साथ क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन एवं बाराक टीम एवं जमशेदपुर पास्टर्स और लीडरस फेलोशिप एक सह आयोजक के रूप में अपना योगदान दिया. सभा में अनुवाद करने के लिए छत्तीसगढ़ से पास्टर विजय दास शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक दास, सचिव रौनक दास सहित संजीव, नोएल, दीपक, मधु, जेनिफर, अमित, टिमोथी, बीभू, समीर, बीजू, रत्ना दास, मार्गरेट सायरे, तुषार साहू, जॉनसन दास, सुजाना, दिलीत कैस्टलटन, पिंटू और योशिता ने अहम भूमिका निभाई.