मनप्रीत जोड़ी ने जीता शहीदी बैडमिंटन सीनियर वर्ग का खिताब
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति माथरू ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
जमशेदपुर : मनप्रीत मांडला व मनप्रीत भाटिया की जोड़ी ने तेजपाल सिंह व सुखमीत सिंह की जोड़ी को फाइनल में सीधे सेटों में 15-9, 15-11 से हराकर शहीदी सप्ताह को समर्पित शहीदी बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता खिताब जीत लिया. शुक्रवार को गुरु नानक हाई स्कूल प्रांगण में देर शाम तक खेले गए फाइनल मुकाबलों में सर्वप्रथम सब-जूनियर वर्ग में प्रभनूर सिंह और जोरावर सिंह की जोड़ी ने जश्न संसोआ की जोड़ी को कड़े मुक़ाबले में 9-11, 11-7, 11-8 से हराया जबकि जूनियर वर्ग में गुरकरण सिंह और इशपाल सिंह ने गोपाल सिंह और प्रभजोत सिंह 15-9, 15-11 से हराया. वहीं, मास्टर्स वर्ग के सबसे दिलचस्प मुक़ाबले फाइनल मैच में गुरनाम सिंह और जगजीत सिंह की जोड़ी ने उम्र को केवल संख्या साबित करते हुए राजेन्द्र सिंह और अवतार सिंह की सशक्त जोड़ी को सीधे सेटों में 15-4, 15-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के सभी मैचों का संचालन कुणाल खुराना ने किया. प्रतियोगिता में 120 खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर चारों साहिबजादों को नमन किया.
झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू मुख्य अतिथि तथा साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया. खिलाडिय़ों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया. मंच संचालन परमजीत सिंह काले ने किया.
खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए सिख समाज के कई प्रबुद्ध लोग और खिलाडय़िों के परिजन उपस्थित थे. साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निशान सिंह, परविंदर सिंह, हरजीत सिंह मोनू, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, परमजीत सिंह काले, सतिंदर सिंह रोमी, सतबीर सिंह गोल्डू समेत साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में गुरप्रीत सिंह प्रिंस, जगजीत सिंह, मनमीत सिंह, जसकरण सिंह यश, यशराज सिंह, सतपाल सिंह, गुरजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरकरण सिंह, गुरशरण सिंह, त्रिलोक सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, बलबीर सिंह, नवदीप सिंह, स्वराज सिंह, नवतेज सिंह और रणवीर सिंह का सराहनीय योगदान दिया.
