March 28, 2026

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में वोटरों से सहयोग की अपील

IMG-20260104-WA0004

जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम विस के कई मतदान केन्द्रों का उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कम पैतृक मैपिंगवाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर के पूर्व गतिविधियों के तहत चल रहे मतदाताओं के मैपिंग कार्य का जायजा लिया. जमशेदपुर पूर्वी के बूथ संख्या 204, 83, 150, 54, 156 और जमशेदपुर पश्चिमी में बूथ संख्या 248, 226, 264, 245, 262 के निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक अन मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग कार्य मे लगे हैं. मतदाताओं से भी सहयोग की अपील उन्होंने की. इस क्रम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़े एवं मैपिंग के कार्य को गति दें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है. कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें.

You may have missed