March 28, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पहुंचे देवघर, बाबाधाम में की पूजा अर्चना

IMG-20260104-WA0009

रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ. इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इस क्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देवघर बैद्यनाथ मंदिर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की. बाबा बैद्यनाथ के पूजा अर्चना के उपरान्त देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया.

hemkund-public-school

You may have missed