मुख्यमंत्री से मिले हजारीबाग अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के प्रतिनिधि मंडल
सर्च न्यूज : सच के साथ : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से झारखण्ड विधानसभा सभा कक्ष में हजारीबाग अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग, तबका और समुदाय के विकास और कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में आपके द्वारा जो समस्याएं बताई गई है, उसके यथोचित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
