March 16, 2026

‘नानी बाई रो मायरो’ कथा सुनाने शहर आएंगी जया किशोरी

IMG-20260315-WA0014

साकची बोधी मंदिर में आयोजन 31 से, 2 अप्रैल को होगा समापन

जमशेदपुर : सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन आगामी 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा. कथा का प्रवचन विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी अपनी सुमधुर वाणी से प्रतिदिन अपरान्ह 3 से शाम 7 बजे तक करेंगी. उक्त कथा साकची बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र बिद्यालय के समीप) होगी. इस संबंध में रविवार को नारायणी धाम, बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए नारायणी सेवा ट्रस्ट के अधिकारियों ने दी.
उन्होंने बताया कि संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवार द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक कथा में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही लोग कथा में शामिल हो सकेंगे. कथा स्थल पर विशाल हैंगर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमे दो से ढाई हजार भक्त शामिल हो सकते हैं. संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे. उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है.