March 17, 2026

नाश्ता व पाठ्य सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे

IMG-20260316-WA0006

एसएमबी फाउंडेशन का मनपीटा प्रावि के बच्चों में वितरण कार्यक्रम

जमशेदपुर : स्वयंसेवी संस्था एसएमबी फाउंडेशन (चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा ‘शिक्षा सेतु’ कार्यक्रम का आयोजन टेल्को के प्राथमिक विद्यालय मनपीटा, घोड़ाबांधा में किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के बीच फल, नाश्ता एवं अध्ययन सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते बन रही थी. संस्था के चेयरमैन प्रकाश मुखर्जी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा, पोषण और प्रोत्साहन पहुंचाना है.
संस्था की ट्रस्टी दुर्गा घोष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और अल्पाहार उपलब्ध कराकर उनके शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनके जीवन में उत्साह और आनंद का संचार करना है. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, नि:शुल्क भोजन वितरण, गौ सेवा तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. कार्यक्रम का समापन संस्था के सदस्यों और विद्यालय के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से ‘हमको मन की शक्ति देना’ गीत गाकर किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकाश मुखर्जी, दुर्गा घोष, दुर्गा दास सेन, जवाहरलाल अधर्जी, शौभिक घोष चौधरी, कृष्णा जाना, जगदीप सिंह, राजेंद्र लाल, विशाल शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, अभिमन्यु कुमार सिंह, नरेश विश्वकर्मा, उत्तम अडेसरा, सोमनाथ देव, सौरादीप डे एवं सायोन देव का सहयोग रहा.