नदियों का संरक्षण जरुरी, वर्ना कीमत चुकाने को रहें तैयार
पांच नदी घाटों में मना स्वर्णरेखा महोत्सव, सोनारी दोमुहानी पहुंचकर विधायक सरयू ने की पूजा
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि अब नदियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है. अगर नदियों का संरक्षण नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इस जिम्मेदारी को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती ने समझा और आज नदियों का पूजन किया जा रहा है. यह बात सभी को समझनी होगी.
यहां दोमुहानी घाट पर नदी पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि नदियों को अगर हम लोग गंदा न करें तो हर मानसून में वो खुद को साफ कर लेती है. यह प्राकृतिक तरीका है. हम नदियों को पहले गंदा करते हैं, फिर उसे साफ करने पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर डालते हैं, यह समझ से परे है. आप गंदा ही नहीं करेंगे तो साफ करने की जरूरत ही क्यों पड़ेगी?
इसके पूर्व विनोद पांडेय ने स्वर्णरेखा और खरकई के संगम पर प्रकृति स्वरूपा नदी का पूजन कराया. यजमानों में सरयू राय और मानव केडिया शामिल थे. उन्होंने सबसे पहले शांति पाठ कराया और संकल्प दिलाया. इसके उपरांत उन्होंने नदी पूजन कराया. पूजन कार्य में घनश्याम मिश्रा ने सहयोग किया. इस दौरान सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, प्रेम सक्सेना,विकास साहनी, विकास कुमार, विनोद सिंह, अर्जुन यादव, प्रवीण सिंह, चुन्नू भूमिज, शमशाद खान,संतोष भगत, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे. नदी पूजन का यह कार्य इस वर्ष पांच स्थानों पर किया गया. इस वर्ष दोमुहानी घाट (सोनारी), गांधी घाट (मानगो), भोजपुर घाट (बारीडीह), पांडेय घाट (भुईंयाडीह) और बोधनवाला घाट (बिष्टुपुर) में यह आयोजन हुआ.
बोधनवाला घाट में स्वर्णरेखा संरक्षण समिति ने की पूजा
बिष्टुपुर स्थित बोधनवाला घाट पर खरकई स्वर्णरेखा संरक्षण समिति के तत्वावधान में खरकई नदी का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया. मुख्य अतिथि राजेश राजन (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड, टाटा स्टील) थे. विशिष्ट अतिथि के रुप में मारुती पांडेय (भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष), विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा के झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सुजीत साहू, विश्व हिंदू परिषद महानगर के उपाध्यक्ष गोपी राव, रत्नेश सिंह (विभाग प्रमुख) उपस्थित थे. कार्यक्रम में संजीव कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार सिंह, राजू कुमार, विश्वनाथ दीप, प्रभात सिन्हा, मोचन सिन्हा, राजू कुमार, प्रभात, विनीत, विनय, अमन, सोनू नामता, पिंटू नामता, सुनील कुमार मुर्मू, पंकज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
