नेताजी जयंती पर सुभाष युवा मंच की प्रतियोगिताएं रविवार को
जमशेदपुर : सुभाष चंद्र बोस के विचार से प्रेरित सुभाष युवा मंच द्वारा उनकी जीवनी पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कल, रविवार को किया जाएगा. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार, 18 जनवरी को आयोजित किया गया है. प्रतियोगिता का आयोजन बागबेड़ा रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में रविवार को अपराह्न 2 बजे से होगा.
इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के अलावा भाग लेने वाले सारे बच्चो को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने बताया कि मंच का उद्देश्य है युवा सुभाष चन्द्र बोस के विचार से प्रेरित होकर देश के लिए अपना योगदान दें. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी बच्चा भाग ले सकता है. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी बच्चों को 23 जनवरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
