नेताजी के बताए पथ पर चलकर देशसेवा करें युवा : पारस
सुभाष युवा मंच ने मनाई जयंती, प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बागबेड़ा बाजार ट्रैफिक कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई. श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अभिषेक, समाजसेवी सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस मिश्रा, मोटिवेशनल स्पीकर चंदेश्वर खान, बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने आदमकद प्रतिमा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया.
डॉ अशोक कुमार ने बच्चों से कहा कि नेताजी से हम सबको देश प्रेम की भावना सीखनी चाहिए. चंदेश्वर खान ने कहा कि देशभक्ति की अलख सुभाष चंद्र बोस ने हम सबके बीच जलाया और उसे जलाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की अमर गाथा हमारे लिए प्रेरणादायक है. पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि सुभाष बाबू के विचार से प्रेरणा लेकर सुभाष युवा मंच की स्थापना की गई है. कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों को सुभाष चंद्र बोस पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पार्षद कविता परमार, विमल जालान, हरिहर प्रसाद, अजय सक्सेना, डा. डी के मिश्रा, अजय सक्सेना, संतोष ठाकुर, अभिषेक कुमार, विशाल सिंह आदि उपस्थित थे.

