नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में खाद्य सुरक्षा जांच: एक कैंटीन बंद
जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया।जिसमें माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया।जायसवाल हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के लिए फूड लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया है और अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसे लाइसेंस प्राप्ति तक बंद रखने का निर्देश दिया गया।सभी कैंटीन संचालकों को गुणवत्ता युक्त और स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और वैध आपूर्तिकर्ताओं से ही सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए- खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम_2006 एवं विनियम_2011 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
