‘नेवा’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए मंगल
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की नेशनल ई विधान एप्लिकेशन (नेवा) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने किया. प्रशिक्षण के दौरान नेशनल ई विधान एप्लिकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों का संचालन हेतु झारखंड सरकार के मंत्रीगण एवं सदस्यों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराया गया. विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि इस आधुनिक प्रणाली का उद्देश्य विधानसभा की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाना है. नेवा को विधायी निकायों से संबंधित सभी कार्यों और डाटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिये विकसित किया गया है जिसका लाभ विधानसभा के सभी सदस्यों को मिलेगा.
