March 28, 2026

निर्माण कार्य पूरा हो चुके गोदामों को जल्द करें हस्तांतरित

IMG-20260129-WA0004

डीडीसी ने की बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

hemkund-public-school

जमशेदपुर : डीडीसी नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक हुई, जिसमें विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में दिसंबर-2025 के वितरण और जनवरी 2026 के उठाव तथा वितरण की समीक्षा की गई. जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाएं. अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई भी निरंतर चलती रहे. जिन गोदाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन सभी को जल्द हस्तांतरित करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया.
पीएमजीएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में 99.6 प्रतिशत निस्तारण दर को शत प्रतिशत करने, डाकिया योजना के तहत पात्र 5,131 परिवारों तक ससमय राशन पहुंचाने एवं चना दाल, चीनी, नमक वितरण में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया. कहा कि जिन राशन कार्डधारियों या उनके परिजनों ने इ-केवाइसी नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से इ-केवाइसी कराने के लिए प्रचार- प्रसार करें. बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी समेत सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित रहे.

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु गठित करें जांच टीम

समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

समाहरणालय सभागार में डीडीसी नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने पीएम-जनमन और डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को आगामी 15 फरवरी, 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं है, वहां सभी परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं के भौतिक सत्यापन एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हेतु टीम गठित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पोषण ट्रैकर में एफआरएस को पूर्ण करने, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के निर्माण से संबंधित जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन के को-लोकेशन हेतु चिन्हित विद्यालयों में शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने को भी कहा गया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ व अन्य संबंधित शामिल हुए.

You may have missed