नरेंद्र मोदी ने मुम्बई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ की गहन चर्चा
मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. लोकभवन में हुई बैठक में रक्षा, व्यापार, नवाचार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर सहमति बनी.नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बैठक भारत‑फ्रांस संबंधों को *विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी* के स्तर पर ले गई। दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष और उभरती तकनीकों में सहयोग पर भी चर्चा की।भारत और फ्रांस स्टार्ट‑अप्स एवं एसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क बनाएंगे, छात्र‑शोधकर्ता आदान‑प्रदान बढ़ाएंगे और संयुक्त नवाचार केंद्र स्थापित करेंगे।- यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए काम करेगी।
