February 11, 2026

नववर्ष के प्रथम दिन पर साई मंदिर में धार्मिक आयोजन

IMG-20251229-WA0011

जमशेदपुर : वर्ष 2026 के शुभारंभ के अवसर पर साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में “नववर्ष साईं कृपा महोत्सव” का भव्य आयोजन 1 जनवरी, 2026 (वर्ष के पहले गुरुवार) को श्री साईंनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा में किया जाएगा. इस अवसर पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक भक्तिमय वातावरण में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रमों में काकड़ आरती, नववर्ष पूजन, मध्यान आरती, प्रसाद वितरण, पालकी यात्रा, धूप आरती एवं शेज आरती प्रमुख रूप से शामिल है. संस्थान द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है. ज्ञात हो कि साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2025 में भी निरंतर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया. इनमें नववर्ष पूजन 2025, श्री बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, चैत्र नवरात्रि, स्थापना दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव, सावन महोत्सव, श्री जन्माष्टमी, गजानन उत्सव, शारदीय नवरात्रि उत्सव, चित्रगुप्त पूजा तथा वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे अनेक कार्यक्रम शामिल रहे.