March 28, 2026

नववर्ष पर घोड़ाबांधा साईं मंदिर में जुटे श्रद्धालु

IMG-20260101-WA0005

प्रसाद पाकर धन्य हुए भक्त

hemkund-public-school

जमशेदपुर : टेल्को घोड़ाबांधा स्थित श्री साईंनाथ देवस्थानम में नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को धार्मिक विधि-विधानों के अनुरूप पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रमों की शुरुआत प्रात:कालीन कांकड़ आरती से हुई. इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई. दोपहर में मध्याह्न आरती का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. संध्याकाल में धूप आरती के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया. प्रत्येक गुरुवार की भांति इस अवसर पर भी मंदिर प्रांगण में श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा का आयोजन किया गया.
इस दौरान मंदिर परिसर को फूल एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था, साथ ही महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था थी. सम्पूर्ण आयोजन का समापन रात्रिकालीन सेज आरती के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ. इस आयोजन में मंदिर के चेयरमैन राजीव कुमार, अध्यक्ष अनुप रंजन, ट्रस्टी नुतन कुमारी, रश्मि नारायण, सी. उदय भाष्कर, दुर्गा घोष, के. श्रीनिवास राव, शिव प्रसाद शाह, समीर रॉय चौधरी, दुलाल पॉल, अंजु साह, रजत मिश्रा, सुषमा मिश्रा सहित मंदिर के सभी सक्रिय सदस्यों का योगदान रहा.

You may have missed