March 28, 2026

नववर्ष पर काली मंदिर में होगी विशेष पूजा

IMG-20251231-WA0000

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी, 2026 को सभी भक्तों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि अंग्रेजी नववर्ष के अवसर मंदिर में पूजा पाठ कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की जाएगी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी. वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी भीड़ की निगरानी की जाएगी. आयोजन को सफल बनाने में उमाशंकर बेरा, सुजीत राउत, हरिशचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, रंजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं.