March 28, 2026

नये एसडीएम अर्नव ने ग्रहण किया पदभार

IMG-20260102-WA0003

जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में आज पदभार ग्रहण किया. तत्पश्चात नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को अपनी ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं दी. शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने श्री मिश्रा को उनके नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया.

hemkund-public-school

You may have missed