March 3, 2026

पांच महीने तक चलेगा रक्तदान पखवाड़ा, लगेगा 75 शिविर

IMG-20260302-WA0002

गर्मी को देखते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की पहल, पोटका से शुरु

जमशेदपुर : गर्मी के आते ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में होनेवाली कमी को ध्यान में रखते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने गर्मी के इन पांच माह में 75 शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है. अबतक लगभग 25 शिविरों की तिथि भी तय की जा चुकी है. ज्ञात हो कि गत वर्ष संस्था द्वारा इस दौरान 62 शिविर आयोजित किये गये थे. इस वर्ष शिविर की शुरुआत पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर गत 1 मार्च को मार्च बहड़ागोड़ा राजलाबांध पंचायत के भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के सौजन्य से आरंभ हो चुका है. उक्त शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ.
फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपने सभी सहयोगी मित्र संस्थाओं से अपील की है कि छोटे छोटे स्तर पर ही सही, अपने अपने श्रेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर पांच महीनों तक चलनेवाले इस रक्तदान महा अभियान यानी पखवाड़े के साथ जुड़े. ताकि भीषण गर्मी में भी जो अस्पताल में इलाजरत है, वैसे अपने अपनों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके. अरिजीत का कहना है कोई भी संस्था शिविर आयोजित करने हेतु व्हाट्सएप नम्बर 9204066956 पर लिखित विवरण देते हुए सम्पर्क कर सकते हैं.