फैशन, ग्लैमर व प्रतिभा की शानदार जुगलबंदी
स्टार जमशेदपुर फेशन रनवे में प्रतिभागियों का रहा जलवा
जमशेदपुर : वेंस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट की ओर से बिष्टुपुर के एक होटल में ‘स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे’ का आयोजन यिा गया, जिसमें फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का एक शानदार जश्न देखने को मिला. इस मेगा फैशन शो में जमशेदपुर सहित अन्य शहरों से आए नामचीन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स, इन्फ्लुएंसर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए. इंस्टीट्यूट की निदेशक वसीम आलम एवं उप निदेशक हुमा ने बताया कि फैशन रनवे में उभरते हुए एवं प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास, ग्रेस और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया. विभिन्न डिज़ाइनर्स की रचनात्मक और बेहतरीन संग्रह को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली.
उक्त प्रतियोगिता के आयोजक चांद वर्मा एवं पी वंदना रहे, जिनकी कड़ी मेहनत, बेहतरीन प्रबन्ध और मजबूत टीमवर्क के कारण यह कार्यक्रम सफल रहा. कार्यक्रम को एम के गुप्ता की उपस्थिति एवं सहयोग ने सफल बनाया. आयोजकों ने उनका आभार जताया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे साधना कुमार, आशा सिंह, आरफिन अशरफ, मोंटी एवं डॉ. मेघा रानी शामिल हुईं. आयोजकों ने उन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर स्पेशल क्राउनिंग का सम्मान प्रियंबरी चटर्जी को प्रदान किया गया. कार्यक्रम में स्वपना चटर्जी, कविता, नीलम, मोहम्मद अली, शोभना गुप्ता, विशाल सिंह, गुरूशरण सिंह, अमृता धंजल, रूपाली कर एवं शाहरुख भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के श्वेता, राहुल, आकांक्षा आदि का सहयोग रहा.

