March 28, 2026

फर्जी अधिकारी बन ठगनेवाले 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

IMG-20251118-WA0006

देवघर जिला पुलिस की पहल

hemkund-public-school

देवघर : देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देशन मे साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस देवघर द्वारा देवीपुर थाना क्षेत्र से 08 साइबर अपराधी को गिरफ़्तार किया गया है. इन अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कस्टमर केयर पदाधिकारी, फर्ज़़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी, एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे. इस दौरान कुल 08 मोबाइल, 12 सीम ज़ब्त किया गया है.
गत 20 नवंबर, 2023 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अबतक पूरे राज्य में सबसे अधिक देवघर जिले 1382 साइबर अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है. इस दौरान 1961 मोबाइल, 3807 सीम ज़ब्त, जिसमे प्रतिबिंब ऐप आधारित 500 सीम ज़ब्त किए गए हैं. सिर्फ वर्ष 2025 में अबतक कुल 681 साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने के साथ साथ कुल 838 मोबाइल ज़ब्त, 1076 सिम ज़ब्त एवं प्रतिबिंब आधारित 250 सीम ज़ब्त किए गए हैं.

You may have missed