पोद्दार वैश्य समिति का वनभोज 25 को
जमशेदपुर : पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान की संगठनात्मक बैठक मानगो टैंक रोड स्थित समिति के कार्यालय, पोद्दार भवन में आयोजित की गयी. समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामना दी तदुपरांत महामंत्री श्रीकांत देव ने संस्था के रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रगति की जानकारी सदस्यों के बीच साझा की, जिस पर पदाधिकारियों ने चर्चा की. पारिवारिक मिलन के मुद्दे पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से 25 जनवरी को टेल्को स्थित थीम पार्क (संभावित) में पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित करने का निर्णय लिया है. वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहयोग राशि भी तय की गयी है. 10 वर्ष से कम बच्चों के लिए कोई सहयोग राशि नहीं होगी. बच्चों के लिए खेलकूद रखे जाने की बात भी कही गई है.
बैठक में समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार, सलाहकार नंदकिशोर पोद्दार, श्रीकांत देव, मनोज पोद्दार, अरविंद पोद्दार, संजीव पोद्दार, रूपेश पोद्दार शामिल थे.

