March 28, 2026

पूर्वी विस के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह में जमकर मस्ती

IMG-20260104-WA0020

पूर्व सीएम रघुवर दास व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं सक्रिय, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों में हुआ. वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी. सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें सातों मंडल के भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों ने प्रमुखता से भाग लिया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना. समारोह स्थल पर गीत-संगीत, मनोरंजन व कई खेल-कूद के भी इंतेजाम भी किए गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन एवं लट्टू खेलकर आनंद लिया. गीतों की मनमोहक प्रस्तुति एवं संगीत पर विधायक पूर्णिमा साहू एवं कार्यकर्ता खूब थिरके. इस दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जहां विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किया गया. वनभोज के व्यवस्थित आयोजन हेतु रघुवर दास ने वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा एवं टुनटुन सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

You may have missed