March 29, 2026

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन‚ दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस

IMG-20250805-WA0067

सर्च न्यू सच के साथो – नई दिल्ली: भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके निजी सचिव केएस राणा ने की है। यह जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा की गई है।

सत्यपाल मलिक का सार्वजनिक जीवन लंबा और विविधतापूर्ण रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय जैसे राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्हें विशेष रूप से उस समय का जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, जब केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। राज्य के पुनर्गठन के बाद वे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल भी बने।

hemkund-public-school

अपने राजनीतिक जीवन में वे कई दलों से जुड़े रहे, लेकिन उन्हें कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार, और सत्ता के खिलाफ खुलकर राय रखने के लिए जाना जाता था। वे अक्सर जनहित के मुद्दों पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी बेबाक राय रखते थे। अपने स्पष्ट विचारों और बिना झिझक बोलने की शैली के कारण वे प्रशंसा के साथ-साथ विवादों में भी रहे।उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उन्हें याद करते हुए कहा, “यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। जब मेरठ संयुक्त था, तब से हमारा राजनीतिक जीवन साथ-साथ चला। हम दोनों ने लोकदल और वीपी सिंह की सरकार में मिलकर काम किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक सशक्त आवाज अब हमेशा के लिए शांत हो गई है।”मलिक के निधन से भारतीय राजनीति ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो सत्ता में रहते हुए भी जनता के पक्ष में खड़े रहना जानता था।

You may have missed