March 28, 2026

प्रेझा फाउंडेशन कल्याण गुरुकुल से 21 छात्रों को मिली रोजगार की सौगात

IMG-20251126-WA0002

जमशेदपुर : कल्याण गुरुकुल में बैच संख्या 103 के “नियुक्ति पत्र वितरण समारोह” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 21 प्रशिक्षणार्थियों को जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार प्रस्थान की परंपरा का निर्वहन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन थे. कार्यक्रम की शुरुआत कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य एम. के. शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने बताया कि 21 प्रशिक्षणार्थी ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड, मैसूरु (कर्नाटक) में रोजगार हेतु प्रस्थान कर रहे हैं. उन्होंने सभी छात्रों को मन लगाकर कार्य करने तथा अपने परिवार एवं गुरुकुल का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी.
मुख्य अतिथि श्री सोरेन ने छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि आप सभी को एक सशक्त मंच मिला है, इसका पूरा लाभ उठाएँ और अपने माता-पिता, गुरुकुल तथा राज्य का नाम रोशन करें.
कार्यक्रम में प्राचार्य के साथ-साथ लुआबासा पंचायत की मुखिया सिंघो मुर्मू, उपमुखिया शर्मिला महतो, समाजसेवी जयराम महतो (घोड़ाबांधा), अन्य समाजसेवीगण, प्रबंधन टीम से तरुण शुक्ला, हरेलाल महतो, समस्त गुरुकुल स्टाफ एवं एम.ई. टीम उपस्थित रहे. ज्ञात हो कि अबतक 40,000 से अधिक युवकों एवं युवतियों को रोजगार प्रदान कर उनकी आर्थिक, सामाजिक तथा पारिवारिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रेझा फाउंडेशन ने उल्लेखनीय योगदान दिया है. वर्तमान में प्रेझा फाउंडेशन द्वारा झारखंड में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज एवं 1 आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. कल्याण गुरुकुल जमशेदपुर में इंटरनेशनल बैच में नामांकन जारी है, नामंकन हेतु 8839397780 या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 6204800180 में भी संपर्क कर सकते है.

hemkund-public-school