परमानंद कौशल संयोजक व महावीर प्रसाद बने सह संयोजक
चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव 19 मार्च से, तैयारी हेतु शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक
जमशेदपुर : चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी आरंभ करने को लेकर आज शीतला माता मंदिर, टुइलाडूंगरी की बैठक अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से ज्वारां के सफल आयोजन के लिए परमानन्द कौशल को संयोजक और महावीर प्रसाद को सह संयोजक नियुक्त किया गया. साथ ही कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रिका निषाद सुकालू कार्य देखेंगे, महिला संयोजिका के रूप में जमुना निषाद कार्य करेंगी.
बैठक में दिनेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज के लिए यह नवरात्र बहुत ही महत्पूर्ण होता है, यह पूजा सुख-समृद्धि, शुद्धि और शांति के लिए की जाती है. आगामी 19 से 26 मार्च तक होनेवाले इस आयोजन की तैयारी बड़े पैमाने पर होती है इसलिए पूर्व से हो तैयारी प्रारंभ की जा रही है.
बैठक का संचालन महामंत्री गिरधारी साहू ने किया और मंदिर कोषाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार ने आय व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में से मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, संतोष कुमार, इंद्रा देवी, अजय कुमार साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, दीपक साहू, रोशन साहू, जितेंद्र कुमार, कामेश्वर साहू, महावीर, ओम निषाद, विजय मानिकपुरी, पीतांबर सिंह, नरेश निषाद, मंटू साहू, विनोद साहू, पूनम, द्रौपदी साहू, पिंकी साहू आदि उपस्थित थे.

