March 28, 2026

‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत फरवरी माह में लगेगा मिर्गी कैंप

IMG-20260116-WA0003

शिविर को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ डीसी की बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिला प्रशासन की पहल ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के अंतर्गत आगामी 2 फरवरी, 2026 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में किया जाएगा. उक्त स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.
गौरतलब है कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार अबतक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 1560 लोगों की स्क्रीनिंग में मिर्गी से पीडि़त 967 लोगों को चिन्हित कर उपचार उपलब्ध कराते हुए सतत निगरानी रखी जा रही है. एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कैम्प के दौरान चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे व ऑनलाइन भी जुड़े.

You may have missed