October 22, 2025

राष्ट्र सेविका समिति ने किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर निकला भव्य पथ संचलन

Screenshot_2025-09-23-02-45-34-93_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जमशेदपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज आरोहण और अष्टभुजा देवी सहित विभिन्न शस्त्रों के पूजन से हुई।कोल्हान प्रमुख सुधा प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस अवसर पर मुख्य वक्ता अपर्णा सिंह ने शक्तिसंपन्न राष्ट्र एवं शक्ति पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति अपने स्थापना काल से ही हिंदू समाज में व्याप्त सांस्कृतिक प्रदूषण एवं उसके कुप्रभावों को दूर करने का सतत प्रयास कर रही है।

शस्त्र पूजन के उपरांत पूर्ण गणवेशधारी महिलाओं ने घोष वादन करते हुए तुलसी भवन से पथ संचलन प्रारंभ किया, जो बिष्टुपुर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः तुलसी भवन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. रागिनी भूषण ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। वहीं प्रिया सिंह ने अमृत वचन, हरप्रीत कौर ने श्लोक और शोभा वर्णवाल ने प्रार्थना प्रस्तुत की। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. पुष्कर बाला, शांखी सोरेन, पलक कुमारी, रिंकू कुमारी, मनुश्री साहू सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। मौके पर डॉ. कविता परमार, डॉ. पूनम सहाय, डॉ. मुदिता चंद्रा, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. पुष्पा कुमारी, एडवोकेट कल्पना राय, इंदु सिन्हा, सरिता सामड, रूबी देवी, संगीता प्रसाद, वीणा वर्णवाल, मीना साहू, माया वर्णवाल, विशालाक्षी शेषाद्रि, उमा शर्मा, सविता सिंह, पुनिया देवी, भारती सिंह, मंजू सिंह, पुर्णिमा सिंह सहित सैकड़ों प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं।