रामगढिय़ा सभा : केपीएस बंसल को पुन: प्रधान पद का दायित्व
ताजबीर सिंह को महासचिव, सतेन्द्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष व मनदीप सिंह को मिला ऑडिटर का जिम्मा
जमशेदपुर : सिखों की सामाजिक संस्था रामगढिय़ा सभा का आगामी प्रधान सर्वसम्मति से सरदार केपीएस बंसल को पुन: चुन लिया गया. साकची ताप्ती रोड स्थित रामगढिय़ा सभा के सभागार में हुई वार्षिक आमसभा प्रधान सरदार केपीएस बंसल की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू ने किया. ऑडिटर मनदीप सिंह ने रामगढिय़ा सभा एवं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट का आय व्यय का लेखा तथा प्रगति प्रतिवेदन महासचिव ताजबीर सिंह ने रखा. अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा को प्रधान केपीएस बंसल ने रखा. उन्होंने कार्यकाल खत्म होने की घोषणा के साथ ही सभी ने एक स्वर में उन्हें पद पर बने रहने का प्रस्ताव एवं समर्थन कर दिया.
ट्रस्टी हरदीप सिंह के संबोधन में सदस्यों ने समवेत स्वर में केपीएस बंसल के नाम की पुष्टि कर दी. इसी प्रक्रिया के तहत सरदार मनदीप सिंह दोबारा ऑडिटर चुने गए. प्रधान केपीएस बंसल ने माला पहनाकर सरदार तजबीर सिंह कलसी को महासचिव एवं सरदार सतिंदर सिंह बब्बू को वरीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की. इस निर्णय पर ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह, ट्रस्टी सरदार हरदीप सिंह, ट्रस्टी सरदार अमरदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया.
जसबीर सिंह संधु को मिला ‘रामगढिय़ा समाज रत्न’
इस मौके पर 75 वर्ष पूरे होने पर ट्रस्टी पद से इस्तीफा देनेवाले सरदार जसबीर सिंह संधू को रामगढिय़ा समाज रत्न से अलंकृत करते हुए समाज की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट की गई. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, केएस सोखी, गुरपाल सिंह, डॉ बलबीर सिंह, संतोख सिंह संधु, हरजीत सिंह विरदी, इंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी तथा कार्यकारिणी सदस्यों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.
