March 26, 2026

रामनवमी त्यौहार का महत्व हिंदू धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण : रघुवर

IMG-20260325-WA0004

साकची झंडा चौक में बाल मंदिर अखाड़ा का महोत्सव शुरु, रघुवर ने किया उद्घाटन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री श्री बाल मंदिर द्वारा साकची झंडा चौक में पंडाल का उद्धघाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा के अध्यक्ष अरुण सिंह, संतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन अग्रवाल एवं संचालन सन्नी संघी ने किया. सभी अतिथियों ने श्री राम दरबार में भगवान की आरती कर आर्शीवाद प्राप्त किया.
समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी, पुष्प गुच्छ, तलवार आदि भेंट कर उनका स्वागत किया. श्री दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन का एकमात्र उद्देश्य अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था, ताकि एक कल्याणकारी समाज की स्थापना की जा सके. रामनवमी त्यौहार का महत्व हिंदू धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है. आयोजन में निर्मल जालुका, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, सौरव कुमार, अभिमन्यु सिंह, पुरषोत्तम जोशी, ऋषभ अग्रवाल, लक्ष्मीकांत खिरवाल, शम्भू चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का योगदान रहा.

राम मंदिर व विद्युत सज्जा देखने उमड़ी भीड़
इस वर्ष कमिटी द्वारा पूरे साकची क्षेत्र को अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया है. अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप साकची झंडा चौक में स्थापित किया गया है एवं आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है.

प्रभु श्रीराम का आज होगी भव्य आरती
आयोजन के तहत कल, बुधवार को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम की महाआरती होगी. स्थानीय कलाकारों द्वारा साकची बाजार झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा. बनारस में होनेवाली गंगा आरती की तर्ज पर वहां के पुरोहितों द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्रीराम की महाआरती होगी.