March 28, 2026

खिलाड़ियों को चिन्हित कर प्रशिक्षित करने की ज़रूरत

IMG-20250902-WA0092

चार दिवसीय राज्य शूटिंग चैंपियनशिप की आगाज खेलगांव में

hemkund-public-school

जमशेदपुर : 15वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप और तीसरी झारखंड इंटर-स्कूल चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को रांची होटवार स्थित खेलगांव के टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में हुआ. इसका उद्घाटन राज्य के शहरी विकास व आवास मंत्री सुदीव्य कुमार ने किया. झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप 5 सितंबर तक चलेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि प्रतिभागियों को जिला स्तर पर चिन्हित कर विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाए और उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाए, तो झारखंड के बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल्द अपनी पहचान बना लेंगे.
राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 650 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और 900 से अधिक प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड से 200 से 250 खिलाड़ी आगामी जोनल चैंपियनशिप (15 से 19 सितंबर, बिहार) के लिए चयनित होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 16 निशानेबाज़ वर्तमान में इंडिया टीम के लिए हो रहे राष्ट्रीय टीम के ट्रायल में शामिल हो रहे हैं. राज्य में पूर्व से ही दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शूटर हैं. इसमें शीर्ष आदित्य कश्यप ने दो वर्ष पूर्व जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे और आकाश कुमार रविदास ने हाल ही में कज़ाकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के 3पी 50 मीटर राइफल स्पर्धा में 12वां स्थान हासिल किया. इस अवसर पर शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद विभाग, झारखंड सरकार), नवीन कुमार झा, मधुकांत पाठक (महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ) और उत्तम चंद (महासचिव, जेएसआरए) ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का संचालन मधुर अग्रवाल ने किया.

You may have missed