March 28, 2026

Ranchi SSP Big Action : रांची एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारोबार मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें-क्या है आरोप

Ranchi SSP Rakesh Ranjan

एसएसपी राकेश रंजन

Ranchi/Jharkhand : जिस अवैघ गतिविधि व कारोबार पर नियंत्रण की दिशा में शासन से लेकर प्रशासन प्रशासनिक अमला हरसंभव प्रयास कर रहा है, उसे ही कुछ पुलिसकर्मी भी बढ़ावा दे रहे हैं। इसका उदाहरण झारखंड की राजधानी रांची में प्रकाश में आया है। इसे गंभीरता से लेते रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर जुआ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्तता का आरोप है। इन पर जुए के खेल को संरक्षण देने और ब्राउन शुगर की बिक्री के एवज में पैसे लेने के गंभीर आरोप हैं।

टाइगर मोबाइल व पीसीआर वैन में थे तैनात

जानकारी के अनुसार जिन जवानों को निलंबित किया गया है, वे सभी टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे। निलंबन के साथ ही पांचों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निलंबित कर्मियों में अरगोड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई जयकांत यादव, आरक्षी सयूब अंसारी (टाइगर मोबाइल), आरक्षी दिलीप कुमार (पीसीआर-7), चालक आरक्षी निरंजन कुमार (पीसीआर-5) और आरक्षी मो. आरिफ आलम (पीसीआर-1) शामिल हैं।

hemkund-public-school

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Crime : पलामू में अंधविश्वास की बलि चढ़े एक ही परिवार के तीन लोग, बच्ची गंभीर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांंच के बाद कार्रवाई

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलाने के बदले कथित तौर पर पैसे लेते नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर ब्राउन शुगर की बिक्री के संरक्षण के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर पाते हुए संबंधित पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed