रानी झांसी रेजिमेंट के विभिन्न चरित्रों का सजीव मंचन
● डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पराक्रम दिवस
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस यूनिट–1 एवं सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन नंदिनी एवं आकांक्षा ने किया. हिंदी भाषण प्रज्ञा तथा अंग्रेज़ी भाषण अमृता ने प्रस्तुत किया. डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति रोहित एवं रवि ने दी, जबकि कविता पाठ अंजलि एवं रश्मि द्वारा किया. कार्यक्रम में रानी झाँसी रेजिमेंट के विभिन्न चरित्रों का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को आकर्षित किया. नेताजी की भूमिका में परिमल पाॅल ने विशिष्ट पहचान बनाई. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी. छात्रों ने नेताजी पर डाक्यूमेंट्री तथा रानी झांसी रेजीमेंट की वीरांगनाओं की प्रस्तुति सराहनीय थी.
महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ जूही समर्पिता ने आज़ाद हिन्द फ़ौज के गौरवशाली इतिहास तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तिगत जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, त्याग और अनुशासन के मूल्यों से अवगत कराया.
कार्यक्रम की सफलता में उप-प्राचार्य, डाॅ मोनिका उप्पल, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं सह-सचिव सुधा दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

