राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास
राज्यपाल, सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथि भी रहे मौजूद
जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कदमा मरीन ड्राइव में बननेवाले श्री जगन्नाथ जी की मंदिर का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी उपस्थिति रही. यहां लगभग 100 करोड़ की लागत से मंदिर के साथ आध्यात्मिक सेन्टर का भी निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण में 4 वर्ष का समय लगने का अनुमान है. इस अवसर पर सांसद बिद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
ज्ञात हो कि शहरागमन के क्रम में राष्ट्रपति भूमि पूजन समारोह के बाद बारीडीह के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी. तत्पश्चात महामहिम अपरान्ह लगभग 4 बजे रांची रवाना हो जाएंगी.
