February 11, 2026

श्रीनाथ विवि के दीक्षांत समारोह में आएंगे राज्यपाल, 44 को मिलेगा गोल्ड मेडल

IMG-20251220-WA0002

संस्थान के आदित्यपुर परिसर में समारोह 24 को, प्रदान की जाएंगी कुल 529 डिग्रियां

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो ने जानकारी दी कि विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह आगामी 24 दिसंबर को संस्थान परिसर में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे. विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सीएम सह सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी व ईंचागढ़ की विधायक सबिता महतो शामिल होंगी. वे आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे.
श्री महतो ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. साथ ही विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को स्वर्ण पदक एवं विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. बताया कि समारोह में वर्ष 2021 से 2023 अकादमिक सत्रों के विद्यार्थियों को डिग्री से सम्मानित किया जाएगा. कुल 529 डिग्रियां प्रदान की जाएगी जिनमें 44 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इसमें अंग्रेजी के 4, एजुकेशन के 1, पत्रकारिता व जनसंचार के 3, इकोनॉमिक्स के 2, भूगोल के 2, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के 11, आईटी के 5, मैथेमेटिक्स के 1, भौतिकी से 1, रसायन से 1, इंजीनियरिंग से 6, फाइन आर्टस से 2, योगा से 4, हिंदी में 1 और फॉर्मेसी से 1 विद्यार्थी शामिल है. इसके अलावा 121 स्नातकोत्तर, 169 स्नातक एंव 239 डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की जाएगी. पत्रकार सम्मेलन में विवि के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ओ पी शर्मा, डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे राजेश, कुलसचिव डॉ याहया मजुमदार आदि भी मौजूद थे.

इन विभाग के विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज (डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, हिन्दी, भूगोल, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन और इकोनॉमिक्स), स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स व मैनेजमेंट), स्कूल ऑफ आईटी (डिपाटमेंट ऑफ आईटी), स्कूल ऑफ साइंस (डिपार्टमेंट ऑफ मैथेमेटिक्स, फिजिक्स व केमेस्ट्री), स्कूल ऑफ डिप्लोमा एंड इंजीनियरिंग (डिपार्टमेंट ऑफ डिप्लोमा इन ट्रिपल ई, सीएस, मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग तथा डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग इन ट्रिपल ई, सीएस, मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग), स्कूल ऑफ फॉर्मेसी (डिप्लोमा इन फॉर्मेसी), डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन (एम.ए. इन एजुकेशन), स्कूल ऑफ फाइन आर्टस (डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस) और स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाईड साइंस (डिपार्टमेंट ऑफ योगा).