February 11, 2026

रणविजय सिंह की जयंती पर 51 जरूरतमंदों में बांटा कंबल

IMG-20251229-WA0005

जमशेदपुर : लायंस क्लब भारत द्वारा आज स्व. ठाकुर रणविजय सिंह की जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ साकची स्थित भरत सिंह के कार्यालय में मनाई गई. इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत सिंह ने अपने पिता स्व. ठाकुर रणविजय सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और उन्हें नमन कर किया.
इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए लायंस क्लब भारत ने समाज सेवा के तहत एक विशेष पहल की. क्लब के सदस्यों ने 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया, ताकि उन्हें सर्दी से राहत मिल सके. भरत सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है. इस अवसर पर अध्यक्ष अंजुला सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सचिव आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, ज्योति सिंह, सुधीर पांडे, राज चावला, मनिंदर शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.