February 16, 2026

रुद्राष्टकम के सस्वर पाठ प्रति. के विजेता बने खुशवंत

IMG-20260216-WA0003

केबुल टाउन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजन, सरयू ने किया पुरस्कृत

जमशेदपुर : शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे. विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत और सम्मानित किया. सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की एक तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये नकद प्रदान किये गये.
मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महती भूमिका है. रामायण लिखनेवाले तुलसीदास के आराध्य थे श्री राम और श्रीराम के आराध्य रहे श्रीशंकर. इस प्रकार से देखें तो रुद्राष्टकम आराध्य के आराध्य के बारे में लिखी गई है. इसमें आठ श्लोक है, जिनका हर सनातनी को प्रतिदिन पाठ करना चाहिए. अगर आठ श्लोक नहीं पढ़ सकते तो एक-दो श्लोक जरूर पढऩा चाहिए. यह सनातन के हित में होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अमित चौधरी, समरेश कुमार आदि की महती भूमिका रही.