February 11, 2026

सादगी से मनी निर्मल दा की जयंती, कदमा आम सभा रद्द

IMG-20251225-WA0003

उलियान समाधि स्थल व चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचे नेता व कार्यकर्ता, अर्पित की पुष्प

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा पूर्व शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन से मर्माहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो की जयंती को आज सादगीपूर्वक मनाया. कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल व बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समक्ष पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया. अन्य वर्ष कदमा उलियान में होनेवाली सभा को रद्द कर दिया गया था.
इस मौके पर ईंचागढ़ की विधायक सबिता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, 20 सूत्री समिति के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो सहित काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता दोनों स्थानों में पुष्प अर्पित कर शहीद निर्मल दा को नमन किया. इस अवसर पर सुनील महतो मीता, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, राजीव महतो काबलू, अजय रजक, गोपाल महतो, शिवशंकर महतो, विजय महतो, अशोक महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

निर्मल दा का बलिदान सदैव याद किया जाएगा

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, माटीपुत्र वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर सांसद विद्युत बरण महतो ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया. इस अवसर पर सांसद ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि निर्मल दा का बलिदान और उनके विचार हमेशा झारखंड के विकास और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. इस मौके पर उनके साथ भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

निर्मल दा के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता

शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. साथ ही कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि निर्मल दा के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंडवासियों के लिए कुर्बान कर दिया. वे वर्तमान एवं आनेवाले कई पीढिय़ों के लिए आदर्श बने रहेंगे.

झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे निर्मल दा : महाबीर
झामुमो के परसुडीह कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू शामिल होकर उन्हें नमन किया. श्री मुर्मू ने कहा निर्मल दा हमेशा झारखंड और झारखंडियों के हित के बारे सोचते थे, वे गरीबों के मसीहा थे. उनकी शहादत ने झारखंड आन्दोलन को गति प्रदान किया, जिसका परिणाम आज झारखंड राज्य अलग हुआ. इस अवसर पर जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नाहा, अभिषेक सिंह, देवजीत मुखर्जी, मुखिया मायावती टुडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

झामुमो नगर समिति ने मानगो में किया नमन
झामुमो मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू की अध्यक्षता में शहीद निर्मला महतो की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मानगो रोड नंबर 12 जवाहर नगर मदीना मस्जिद के समीप झामुमो कार्यालय में सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया. इस अवसर अवसर पर वक्ताओं ने निर्मल दा के पदचिन्हों पर चलते हुए आम लोगों को उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की बात कही. इस अवसर पर प्रभात सिंह, संजू कुंटिया, रंजीत देव, सौरभ सहित अन्य मौजूद थे.

झारखंड के मसीहा शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला सचिव गोपाल महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस, उलियान समाधि स्थल, सोनारी चौक, निर्मल भवन में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वीर शहीद निर्मल महतो को नमन किया.