साहित्यिक संस्था ‘उर्दू भवन’ में याद किए गए सैयद शफीक एजाज
जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘उर्दू भवन’ के तत्वाधान में ‘एक शाम शफीक एजाज के नाम’ का आयोजन रोड नंबर 16 जवाहर नगर स्थित सैयद साजिद परवेज के घर पर किया गया जिसमें करीम्स ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद शफीक एजाज को याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ हसन इमाम मल्लिक ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मोहम्मद जकरिया तथा अतिथि स्वरूप डाॅ मोहम्मद रेयाज उपस्थित हुए.
दोनों अतिथियों ने सैयद शफीक एजाज के व्यक्तित्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका पर चर्चा की. कहा कि स्व. शफीक एजाज एक शायर भी थे इसलिए उनकी याद में एक छोटी सी शेरी नशिस्त का भी आयोजन किया गया जिसमें सैयद शब्बीर अहमद लायक, महताब अनवर, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी, मुश्ताक राज तथा अन्य नौजवान शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की. कार्यक्रम का शुभारंभ शहबाज आजम के सुन्दर गायन से हुआ. उन्होंने गजल प्रस्तुत की. कार्यक्रम का संचालन गौहर अजीज ने किया. इस अवसर पर सैयद असदुल्लाह साहब, आफताब आलम अंसारी, डॉ ज़की अख्तर, डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ, डॉ यहिया इब्राहीम, डॉ मोहम्मद शाहनवाज, हलीम साहब, डॉ सैयद जाहिद परवेज, समी अहमद खान, डॉ मुजाहिद उल हक, डॉ शाहबाज अंसारी, सैयद शाहज़ेब परवेज तथा डीएसपी साहब सभा में मौजूद थे. सैयद साजिद परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

