February 11, 2026

साकची आमबागान को अतिक्रमणमुक्त करने को रेस हुई कंपनी

उपायुक्त को लिखा पत्र, दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात करने की मांग

जमशेदपुर : टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर साकची आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है. यह चिी 6 जनवरी को लिखी गई है. चिी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके. अभी देखा गया है कि असामाजिक तत्वों ने मैदान के एक हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल को काट दिया है. उस क्षेत्र को गैरकानूनी तौर पर वाहन पार्किंग का अड्डा बना दिया गया है. साथ ही वहां अनेक गैरेज भी चल रहे हैं और मेला आदि भी लगाए जा रहे हैं, जिसकी अनुमति भी नहीं ली जाती है. पत्र में लिखा गया है कि इस मैदान को अतिक्रमण से बचाने के लिए कंपनी ने तय किया है कि मैदान के चारों तरफ नए सिरे से चाहरदीवारी बनाई जाएगी. गौरतलब है कि गत 4 जनवरी को सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की थी.