March 28, 2026

साकची अग्रसेन भवन में 251 महिलाओं ने किया मंगलपाठ

IMG-20260104-WA0008

श्रद्धापूर्वक मा श्री शाकंभरी माता का वार्षिक उत्सव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : साकची के अग्रसेन भवन में श्री शाकंभरी माता का वार्षिक महोत्सव सह सामूहिक मंगलपाठ का आयोजन हुआ. श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्धारा आयोजित उक्त अनुष्ठान का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं ज्योत प्रज्जवलित से हुई. यजमान निशा-सुभाष सोंथालिया, सरिता-विनोद सोंथालिया, अनिता-संजय शर्मा, लक्ष्मी-सुदर्शन चौधरी, प्रीति-नवीन कांवटिया ने संयुक्त रूप से माता की पूजा की. मनोज पंडित (जुगसलाई) नेे पूजा करायी. इस अवसर पर 251 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में माता का मंगलपाठ किया. आमंत्रित कलाकार रिया चौधरी और सोमी चौधरी की जोड़ी ने श्री गणेश वंदना से मंगलपाठ वाचन का शुभारंभ किया. अनुष्ठान में मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केन्द्र रहा. रात्रि 10 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ.
कलाकारों ने घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो…, शाकम्भरी मैया की मंगल आनंद बरसाज्यो जी…. लाया थारी चुनरी कर लो मां स्वीकार…, मेहन्दी रची थारे हाथां में घुल रहयों काजल आंख्या में…., सकराय की सेठाणी शाकम्भरी भवानी…, थारी महिमा शाकम्भरी मां सारी दुनिया जाने…समेत कई भजन प्रस्तुत किये. इसे सफल बनाने में नीतु हरनाथका, सविता सोंथालिया, मनीषा कांवटिया, श्यामा कांवटिया, सरिता सोंथालिया, सरोज खंडेलवाल, नीलम पल्सानिया, उषा चौधरी, बिंदु शर्मा आदि सक्रिय रहीं.

You may have missed