साकची भामाशाह चौक में राकेश साहू ने फहराया तिरंगा
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बैनर तले आज साकची भामाशाह चौक में गणतंत्र दिवस पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे.
इसके अलावा राकेश साहू ने पांच स्थलों पर झंडोत्तोलन किया, जिसमे काशीडीह लाईन नंबर 1, बिरसानगर जोन नंबर 6, नागाडुगरी, भुइयांडीह साहू लाईन, भामाशाह चौक आदि शामिल है.
इस अवसर पर जिला संचालन समिति के सदस्य चंद्रिका प्रसाद, जिला महामंत्री पप्पू शाह, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, जिला सचिव अशोक साहू, शैलेन्द्र कुमार, राजेश प्रसाद, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, सत्यदेव प्रसाद, प्रह्लाद साहू, बागबेड़ा क्षेत्रीय महामंत्री उमेश प्रसाद, नेहा देवी, सूरज प्रसाद, गौतम साहू, गोलमुरी थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय साव, रीता देवी, भुइयांडीह नंदनगर क्षेत्रीय अध्यक्ष सागर साहू, भुइयांडीह लालभटा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू साहू, छाई टोला क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष साव, इंद्र नारायण साहू एवं समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
