साकची झंडा चौक में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ
बाल मंदिर अखाड़ा का रामनवमी महोत्सव, मंगलवार को रघुवर करेंगे उद्घाटन
जमशेदपुर : श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची झंडा चौक में किया जा रहा है. इस क्रम में आज साकची बाजार झंडा चौक में सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ. पुरोहितों ने विधिवत पूजन कार्य से इसकी शुरुआत की, जिससे पूरा साकची भक्तिमय हो गया. बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने पूरे विधि विधान से राम लला का पूजन कराया. इस मौके पर बाल मंदिर के सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेश संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश खेमका, राजकुमार मवंडिय़ा, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, शंभू चौधरी सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे और जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज उठा. आयोजन के तहत कल, मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे.
