सामान्य व व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति, प्रत्याशियों की हर गतिविधियों पर रखेंगे नजर
जिला प्रशासन ने जारी किया मोबाइल नंबर, किसी भी तरह की सूचना या शिकायत करने में होगी आसानी
जमशेदपुर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन अंतर्गत जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की है. संबंधित नगर निकायों के लिए नियुक्त प्रेक्षक निम्नानुसार उपलब्ध रहेंगे, जिनसे निर्धारित स्थान एवं समय पर संपर्क किया जा सकता है.
सामान्य प्रेक्षक
मानगो नगर निगम : प्रेक्षक-जीतेंद्र कुमार देव (मो. नं. 8986618702). स्थान-कक्ष संख्या-4, सर्किट हाउस, सी.एच. एरिया में पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है.
जुगसलाई नगर परिषद : प्रेक्षक-राजेश कुमार साह (मो. नं. 8986618707),
स्थान-कक्ष संख्या-2, सर्किट हाउस एरिया, में पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक
चाकुलिया नगर पंचायत : प्रेक्षक-विष्णुदेव कच्छप (मो. नं. 7544056822), स्थान-कक्ष संख्या-2, एक्सटेंशन डायरेक्टर्स बंगलो, मऊभंडार, घाटशिला. समय पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक.
व्यय प्रेक्षक
मानगो नगर निगम : प्रेक्षक-स्वामीन्दन (मो. नं. 7992276484), स्थान-कक्ष संख्या-6, सर्किट हाउस, सी.एच. एरिया. समय-पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक.
जुगसलाई नगर परिषद : प्रेक्षक-उमा शंकर सिंह (मो. नं. 7979090803), स्थान-कक्ष संख्या-5, सर्किट हाउस, सी.एच. एरिया. समय-पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक.
चाकुलिया नगर पंचायत : प्रेक्षक-सुमित कुमार (मो. नं. 9334914694), स्थान-कक्ष संख्या-3, एक्सटेंशन डायरेक्टर्स बंगलो, मऊभंडार, घाटशिला.
समय-पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक. उक्त निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत आम नागरिक संबंधित प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर अथवा निर्धारित समय में उनसे भेंट कर दर्ज करा सकते हैं.
