March 6, 2026

Jamshedpur News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के गांव, दिवंगत वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

IMG_20260305_191931
  • जिलिंगगोड़ा में शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई गहरी संवेदना

Jamshedpur/Jharkhand: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। यह गांव सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में स्थित है। उन्होंने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

रक्षा राज्य मंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

“असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति”

संजय सेठ ने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन अत्यंत दुखद और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और वे स्वयं शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गांव में शोक का माहौल

जिलिंगगोड़ा गांव में वीर सोरेन के निधन के बाद शोक की लहर है। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि वीर सोरेन का कुछ दिन पूर्व असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण बना हुआ है।

Also Read : Tatanagar-RPF-Success : टाटानगर आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, 4 लाख से अधिक के ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

You may have missed