सांसद विद्युत महतो ने सोनारी में बांटे 723 कंबल
नर सेवा ही नारायण सेवा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना उद्देश्य
जमशेदपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने शनिवार को सोनारी दोमुहानी टूसू मेला मैदान में सैकड़ों लोगों में कंबल वितरण किया. भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद ने स्वयं 723 जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं कंबल प्रदान किया. मौके पर सांसद ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
कार्यक्रम में सासंद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पश्चिम विधानसभा के प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, दीपू सिंह, पूरन वर्मा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, अखिल सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, प्रदीप सिंह, विकास साहू, नारायण प्रसाद, हीरालाल रजक, राजकुमार सिंह, संजय मुंडा, अभिषेक डे, महावीर सिंह, रीता सिंह, सीमा देवी, अनिता देवी, कृष्णा यादव, दीपक घोष, राखोहरी धीवर, नंदु दास, लखन गोप, संत कुमार, अभय कुमार, अभिषेक सिंह, आदित्य दूबे, बिराज डे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
