February 23, 2026

सांस्कृतिक नृत्यों से दिया “विविधता में एकता” का संदेश

IMG-20260222-WA0005

डीबीएमएस कॉलेज में मातृभाषा दिवस पर बहुभाषी सांस्कृतिक कार्यक्रम

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बहुभाषी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोमा बनर्जी (करियर एकेडमी की प्रधानाचार्या) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वसंती रघुराम ( डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल की प्रेसिडेंट) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. मंच संचालन श्रुति नाग एवं नंदनी सिंह ने किया. कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मॉडल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया जो भारत के विभिन्न भाषाओं से संबंधित था, जिसमें विभिन्न भाषाओं की विशेषताओं, महत्व एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया. इसके पश्चात प्रथम सत्र की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने मातृभाषा के महत्व, भाषाई विविधता और सांस्कृतिक संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. कॉलेज की शिक्षिका अमृता चौधरी की टीम द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया. भारत के विभिन्न मातृभाषाओं में नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद विभिन्न देशों के सांस्कृतिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने वैश्विक एकता और “विविधता में एकता” का संदेश दिया. सभी कार्यक्रम डॉ. मिनाक्षी चौधरी की देख रेख में तैयार किया गया था. मॉडल प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार ओड़िया, द्वितीय संथाली एवं तृतीय गुरुमुखी भाषा समूह को दिया गया.
कार्यक्रम उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. बी.एड की छात्रा नंदिनी सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डीबीएमएस ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सतीश सिंह ने भूमिका निभाई. धन्यवाद ज्ञापन मौमिता मंडल ने किया.