सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों एवं प्रमखु सस्ंथानों के स्टॉल आकर्षण
बिष्टुपुर के होटल में ‘रेडियंट झारखंड’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, तीन दिनों तक चलेगा
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के एक होटल में लगे तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड’ प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा एवं मार्केटिंग हेड सीएसआईआर एनएलएम गोपाल कृष्ण ने किया. मौके पर अन्य अतिथियों में एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश मिडियम स्कूल की प्राचार्य मंजू सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल की प्राचार्य सेटेंग केरकेट्टा, आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी एवं एनआईसी के डिप्टी डायरेक्टर दीपक, सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर उमेश सिंह, तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) सिंथिया, ब्रांच इंचार्ज, कोलकाता गुजरात हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के जयकर अमीन और गुजरात स्टेट बायोटेक्नोलॉजी के डिप्टी मैनेजर देवांग कुमार मारू उपस्थित थे.
मौके पर एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक झा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में समाज के हर तबके के लिए कुछ न कुछ है. विशेषकर युवा वर्ग के लिए करियर से संबंधित कई स्टॉल लगे हुए है जहां करियर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है. वहीं किसानों के लिए भी कृषि से संबंधित सगे स्टॉल काफी ज्ञानवर्द्धक है. इसके पूर्व विज्वल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. प्रदर्शनी का आयोजन ‘लेडीज़ सर्कल इंडिया’ संस्था के सहयोग से संभव हुआ. यहां सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों एवं प्रमखु सस्ंथानों के स्टॉल लगे हैं. जहां नवीनतम नवाचारों, प्रमखु योजनाओं और महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया है. यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी तथा प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी.
