March 28, 2026

पूर्वी सिंहभूम के स्कूल 15 जुलाई को रहेंगे बंद

breaking-news

जमशेदपुर : भारत मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल, 15 जुलाई को जिले में भीषण वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है, जिसके कारण पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है. बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को कल, 15 जुलाई को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है. यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. साथ ही उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे.

hemkund-public-school

You may have missed