March 22, 2026

सीजीपीसी के प्रवक्ता बने चरणजीत, हुए सम्मानित

IMG-20260322-WA0000

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सीजीपीसी की कोर मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया, जिसके बाद सीजीपीसी के हॉउस में चरणजीत को शॉल ओढ़ाकर प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने सम्मानित किया. प्रधान ने कहा कि कमेटी को विश्वास है कि चरणजीत सिंह अपनी सेवा भावना के साथ कमेटी की गतिविधियों, चल रहे भलाई के कार्यों और धार्मिक सेवाओं को मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से संगत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
मौके पर चरणजीत ने प्रधान एंड टीम को आश्वासन दिया कि वे मर्यादा का पालन करते हुए इस जिम्मेदारी का निर्वाह बाखूबी निभाएंगे. मौके पर प्रधान के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.